CPU kya hai? सीपीयू का फुल फॉर्म और मतलब?

4.2/5 - (8 votes)

आज के इस आर्टिकल में हम जानने वाले है, CPU kya hai? cpu ka full form और कंप्यूटर में CPU की भूमिका क्या है? कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का एकत्रीकरण है।

इसी तरह CPU भी computer का एक मुख्य हार्डवेयर घटक है। तो इसी CPU के बारे में आज हम सीखेंगे। 

cpu ka full form kya hai janiye cpu kya hai
Janiye cpu ka full form kya hai ? cpu kya hai – cpu full form

सीपीयू क्या है? (CPU kya hai?)

CPU एक कंप्यूटर का हार्डवेयर डिवाइस है, जैसे कि हमें पता है कंप्यूटर हार्डवेयर डिवाइस दो तरह के होते है। इनपुट डिवाइस और दूसरा आउटपुट डिवाइस।

लेकिन कंप्यूटर में सीपीयू यह ऐसा हार्डवेयर डिवाइस है जो की आउटपुट डिवाइस भी नहीं है और नहीं वो इनपुट डिवाइस है। तो फिर सीपीयू क्या है?

Cpu ka full form (सीपीयू का फुल फॉर्म और मतलब)

CPU का full form पूरा नाम – Central Processing Unit है। Central Processing Unit को हिंदी में केंद्रीय संसाधन इकाई कहा जाता है। सीपीयू एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है जो की कंप्यूटर के motherboard पर स्थित होती है। 

आपको पता ही होगा कि सीपीयू को कंप्यूटर का brain यानी कंप्यूटर का दिमाग कहते है। जैसे हमारे पूरे शरीर के पार्ट्स को मैनेज करने का काम हमारा ब्रेन करता है।

वैसे ही CPU भी पूरे कंप्यूटर के पार्ट्स को मैनेज करने का काम करता है, इसलिए सीपीयू को कंप्यूटर का ब्रेन कहते है। यह कंप्यूटर का मुख्य पार्ट होता है।

CPU को और कोनसे नाम से जाना जाता है ?

सीपीयू को अलग अलग नाम से भी जाना जाता है, जैसे कि Processor(प्रोसेसर), Microprocessor (माइक्रोप्रोसेसर), mainframe (मेनफ़्रेम), Central processor (सेंट्रल प्रोसेसर) आदि।

यह नाम अगर भविष्य में कहीं सुनोगे या पढ़ोगे तो इसका इसका मतलब सीपीयू ही समझे, ताकि आप कंफ्यूज न हो।  बहुत सारे लोग मॉनिटर के साथ आने वाले CPU के संपूर्ण बॉक्स को सीपीयू कहते है।

लेकिन असल में CPU motherboard पर स्थित  चिप (processor) को ही कहते है। 

यूजर द्वारा इनपुट डिवाइस से दिए गए instruction (निर्देश) को प्रोसेस करना और उसके अनुसार आउटपुट को तैयार करके आउटपुट डिवाइस पर रिजल्ट दिखाना यह  सीपीयू  का काम होता है।

Computer कितने जलद गति से काम करता है, यह यह उसके processor के स्पीड पर निर्भर होता है।

आपने कभी सुना होगा की कंप्यूटर slow चल रहा है, या फिर hang हो रहा है।  इसके पीछे का कारण कंप्यूटर का CPU / प्रोसेसर का प्रकार होता है।  

इसलिए हम जब भी कंप्यूटर या फिर लैपटॉप खरीदते है, तो हम अपने जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्रोसेसर वाले कंप्यूटर को सेलेक्ट करते है। ताकि हमें काम करते समय कोई रुकावट न आए।

अब आप समझ गए  CPU क्या है और यह कंप्यूटर के लिए कितना महत्वपूर्ण है।  अब हम कंप्यूटर के रोचक इतिहास के बारे में समझते है। 

CPU का इतिहास क्या है ?

आज के जमाने  के कंप्यूटर  की तुलना में पुराने कंप्यूटर काफी बड़े और भारी हुआ करते थे, जिसका कुछ गिने चुने लोग ही उपयोग करते थे।  लेकिन कंप्यूटर में काफी सुधार होता गया,  साइज कम होती गई और दिन ब दिन इसका  use बढ़ता गया। 

कंप्यूटर में होने वाले बदलाव के पीछे सीपीयू में होने वाला बदलाव काफी उपयोगी और फायदेमंद बना। computer में सबसे पहले सीपीयू के रूप vacuum tube का इस्तेमाल होता था। 

फिर उसके बाद Vacuum tube की जगह पर Transistor का यूज़ होने लगा। transistor को बदलकर Integrated Circuit (IC) का यूज़ होने लगा, फिर (IC) Integrated Circuit को बदलकर Microprocessors का यूज़ होने लगा। Vacuum Tubes , Transistor, Integrated Circuits,  Microprocessors इन सबको क्यों  बदल दिया, इसमें क्या प्रॉब्लम थी।

यह समज़ते है आगे

Vacuum Tubes : 

वैक्यूम ट्यूब यूज़ होने वाला सबसे पुराना कंप्यूटर जो कि साइज में बहुत ही बड़ा था, इस वैक्यूम ट्यूब को एक रूम इतनी बड़ी जगह की आवश्यकता थी। यह एक मैकेनिकल CPU वाला कंप्यूटर था जिससे कुछ बेसिक ऑपरेशन ही कर सकते थे।  यह साइज़ में बहुत बड़ा होने के कारण इसका उपयोग काफी कम था।  वैक्यूम ट्यूब ज्यादा पावर consume करता था (यानी ज्यादा बिजली की खपत ) और गरम हो जाता था। 

Transistor : 

बिजली  की खपत को कम करने और साइज को कम करने के लिए  कंप्यूटर में Transistor का उपयोग होने लगा। लेकिन फिर भी यह ट्रांसिस्टर गर्म होने  प्रोब्लेम को ख़तम नहीं कर सका।  

Integrated Circuits (IC) : 

बिजली की खपत, कंप्यूटर का आकार काफी हद तक कम हुआ और एक अधिक प्रोग्राम को रन करना integrated circuit की वजह से संभव हो पाया।

IC की वजह से कंप्यूटर में  ऑपरेटिंग सिस्टम को इनस्टॉल करना संभव हुआ जिससे यूजर को कंप्यूटर का यूज़ करना आसान होगया।

आकर काफी हद तक छोटा होने के कारण और  यूजर फ्रेंडली होने के करना से इस कंप्यूटर के यूजर बढ़ने लगे। 

Microprocessors : 

1971 intel 4004 सबसे पहला माइक्रोप्रोसेसर बनाया गया था। जब माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण  तब इनपुट और आउटपुट की स्पीड बढ़ गई और CPU की साइज भी कम हुई तबसे  लोग पर्सनल कंप्यूटर का यूज़ करने लगे।

आगे चलकर इन माइक्रोप्रोसेसर पर काफी काम किया गया जिससे कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाए जैसे की हमें पता है intel कंपनी अलग अलग जनरेशन के i3, i7, i11 प्रोसेसर।

हालांकि अभी  intel ही नहीं बाकी बहुत सी कंपनियां है, जो की कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए CPU (processor) बनाती है। 

CPU का भविष्य क्या है ?

भविष्य में Artificial Intelligence (AI) टेक्नोलॉजी वाला प्रोसेसर  आएगा  बिल्कुल इंसान के  दिमाग की तरह काम करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस CPU का निर्माण  करना अभी जारी है, इसका पूरी तरह से निर्माण नहीं हुआ है। 

AI सिटेक्नोलॉजी स्टम से बने CPU की वजह से कोई भी आम अनपढ़ व्यक्ति अपनी भाषा  में बोलकर कंप्यूटर को इनपुट दे पाएगा और उसे यूज़ कर पाएगा। 

आज के समय में भी हम अपने डिवाइस में अपनी आवाज से  इनपुट दे सकते है, लेकिन इसमें कुछ limitation ( परिसीमा) है। लेकिन यह सब परिसीमा हट जाएगी जब Artificial Intelligence (AI) टेक्नोलॉजी का CPU बन जाएगा। 

CPU के पार्ट कोनसे है ?

कंप्यूटर में  CPU के चार मुख्य पार्ट है, Arithmetic and Logic Unit (ALU), Control Unit (CU), I/O Units, Memory unit आदि। 

  • Control Unit : 

कंट्रोल यूनिट दिए हुए instruction (निर्देश) को डिजिटल  डाटा में decode करता है और उस डाटा को प्रोसेस करके आउटपुट डिवाइस की तरफ भेजने का काम करता है।

control unit का काम सीपीयू के प्रकार पर भी निर्भर होता है। 

  • I/O Units : 

input/output unit कंप्यूटर के इनपुट और आउटपुट  पोर्ट के साथ कनेक्ट होता है। जो की इनपुट डाटा receive को आउटपुट डाटा को आउटपुट डिवाइस की तरफ ट्रांसफर करने का काम करता है। 

आसान भाषा में कहें तो I/O  unit प्रोसेसर कंप्यूटर के इनपुट आउटपुट डिवाइस को कनेक्ट होता है डाटा को receive और ट्रांसफर करने का काम करता है। 

  • Arithmetic Logic Unit (ALU) : 

यह  गणितीय और तार्किक ऑपरेशन करने का काम करता है, जैसे कि addition, मल्टीप्लिकेशन, डिवीज़न, तुलना करना, चुनाव करना, कनेक्ट आदि।  

  • Memory unit : 

मेमोरी यूनिट में पहले दो तरह की मेमोरी यूज़ होते थे। एक RAM (Random Access Memory ), दो ROM (Read Only Memory) लेकिन आज के मॉडर्न CPU में cache memory का भी यूज़ होने लगा। cache मेमोरी प्रोसेसर को स्पीड से डाटा access करने के लिए मदद करती है।

RAM इंस्ट्रक्शन को प्रोसेस करने के लिए instruction को कुछ देर तक स्टोर करती है और क्रमानुसार प्रोसेसर को instruction send करता है। send किए हुए इंस्ट्रक्शन को प्रोसेस करने के बाद डाटा के रूप में ROM permanent स्टोर किया जाता है। 

CPU के प्रकार कोनसे है ?

सीपीयू core और thread इन दो  श्रेणी में नापे जाते  है। Core CPU का फिजिकल पार्ट होता है जिसे हम देख सकते यह हार्डवेयर के इंस्ट्रक्शन को मैनेज करता है।

लेकिन thread CPU का वर्चुअल घटक होता है, यह सॉफ्टवेयर के इंस्ट्रक्शन को मैनेज करता है।

Single-Core, Dual-Core, Quad-Core, Hexa-Core, Octa-Core, Deca-Core यह CPU के कुछ प्रकार है। जितने ज्यादा सीपीयू को core है उतनी ही अच्छी उसकी प्रोसेसिंग की स्पीड होती है। 

  •  Single – Core : 

सिंगल कोर सीपीयू को 1 core और 2 thread होते है जो की सबसे पुराना slow प्रोसेसिंग सीपीयू था। Intel कंपनी द्वारा बनाया गया था और Intel 4004 नाम दिया गया।

यह  एक वक्त एक ही काम को  कर सकता था। जिससे एक काम होने तक इंतजार करना पड़ता था। आज के सीपीयू  की तुलना में सिंगल कोर सीपीयू  बहुत slow था लेकिन उस समय में यही प्रोसेसर सबसे फ़ास्ट माना जाता था। 

  • Dual – Core : 

डुअल कोर में दो सिंगल कोर सीपीयू का एकत्रीकरण है, जिसमे 2 core और 4 thread होते है। dual core सीपीयू की execution स्पीड सिंगल कोर की  तुलना में बहुत अच्छी थी और यह सीपीयू एक साथ एकाधिक काम करने में सक्षम था, जिसे है multitasking CPU भी  कह सकते  है। 

  • Quad – Core : 

इस Quad – Core सीपीयू में 4 core और 8 thread होते है, यह एक multitasking सीपीयू है। यह कुछ पल में ही task को execute कर सकता है।  अभी तक देखे हुए सीपीयू की तुलना में यह काफी फ़ास्ट होता है। 

  • Hexa – Core : 

हेक्सा कोर में 6 core और 12 thread होते है, इसकी प्रोग्राम execution टाइम बहुत फ़ास्ट होती है। यह हाई loaded सॉफ्टवेयर को आराम से रन कर सकता है। 

  • Octa – Core : 

इसमें 8 core और 16 thread होते है, जिससे CPU और सॉफ्टवेयर की ओपन होने की स्पीड बढ़ जाती है। यह VFX, Animation जैसे high load वाले सॉफ्टवेयर को बड़े आसानी से रन कर पाता है। 

  • Deca – Core : 

इस deca core सीपीयू कार्य  क्षमता अभी तक देखे गए  सभी सीपीयू की तुलना में काफी ज्यादा होती है। यही वजह है जिससे इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।  deca core में 10 core और 20 thread होते है। 

कंप्यूटर में CPU क्या काम करता है ?

CPU कंप्यूटर के सारे पार्ट्स को मैनेज करने का काम करता है, चाहे वो हार्डवेयर  या फिर सॉफ्टवेयर। इनपुट डिवाइस से यूजर द्वारा दिए गए instruction/ टास्क को क्रमानुसार access करना और उसे प्रोसेस करना, दिए हुए instruction के अनुसार जिस भी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को यूज़ करना है, उसे यूज़ करके task perform करना  यह  CPU का काम होता है।  

CPU कैसे काम करता है ?

input, Fetch, execute, output इन  4  स्टेप्स में CPU काम करता है। इन चार स्टेप्स में ही हम सीपीयू के काम के बारे में बहुत ही भाषा में समझेंगे। 

Input:

सबसे पहले CPU कंप्यूटर के  इनपुट डिवाइस द्वारा इनपुट लेता है, जिसे की instruction कहा जाता है। 

Fetch:

इन instructions को क्रमानुसार अटैच किया जाता है। इनपुट डिवाइस से  दिए instructions को क्रमानुसार fetch यानी की अटैच किया जाता है इस प्रोसेस को pipelining कहते है।  

 Execute:

इसी अटैच किए हुए instruction को एक के एक execute यानी परफॉर्म किया जाता है।  जिसके बाद एक आउटपुट बनता है। 

 Output

execution के बाद जो आउटपुट आता है उसे आउटपुट डिवाइस की तरफ ट्रांसफर किया जाता है और फिर उस डिवाइस पर display किया जाता है। इस तरह से CPU किसी भी टास्क कुछ पल में ही परफॉर्म करता है। 

FAQ : CPU ka kya h 

CPU इनपुट डिवाइस है या फिर आउटपुट डिवाइस है ?

सीपीयू नहीं इनपुट नहीं और आउटपुट  डिवाइस है, यह सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है। जिसका काम में कंप्यूटर के सभी इनपुट और आउटपुट डिवाइस को मैनेज करना। 

CPU कंप्यूटर में कहा होता है ?

सीपीयू कंप्यूटर में motherboard पर स्थित  है। 

 CPU को  कोनसे नाम से जाना जाता है ?

Processor(प्रोसेसर), Microprocessor (माइक्रोप्रोसेसर), mainframe(मेनफ़्रेम), Central processor (सेंट्रल प्रोसेसर) इन नाम CPU जाना जाता। 

CPU को कंप्यूटर का ब्रेन क्यों कहते है ?

जैसे किसी भी सजीव के बॉडी पार्ट को कंट्रोल  उसका ब्रेन करता है वैसे ही, कंप्यूटर  पार्ट (हार्डवेयर/ सॉफ्टवेयर) का कंट्रोल CPU में होता है इसलिए सीपीयू को कंप्यूटर का ब्रेन या फिर दिमाग कहते है। 

सारांश : 

आज हमें कंप्यूटर का ब्रेन CPU क्या होता है, इसके प्रकार कोनसे है? कैसे काम करता है करता है, सीपीयू  का इतिहास और भविष्य क्या है यह सीखा उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।  जानकारी अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर करे और कुछ डाउट है तो कमेंट में पूछे। 

Robot kya hai?

www ka full form kya hota hai

wwww ka Full Form, WWWW kya hota hai

Leave a Comment