Gram Vikas Adhikari kya hota hai – ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने

4.7/5 - (3 votes)

क्या आप भी हैं, किसी सरकारी नौकरी की तलाश में तो आइए जानते है gram vikas adhikari (VDO) सरकारी नौकरी के बारे में, जिसकी बहुत ही बड़ी भर्ती होने वाली है। लेकिन आपको नहीं पता की ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कोन होते है ? VDO का काम क्या होता है?

VDO कैसे बने ? syllabus / परीक्षा की तैयारी कैसे करे ? इंटरव्यू कैसे होता है ? सैलरी कितनी होती है ? और भी बहुत सारी जानकारी डिटेल में जानगे।

gram vikas adhikari (VDO) kya hai

gram vikas adhikari kya h, kaise bane

अगर आप इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ते है, तो हमारा ये विश्वास है की VDO पद से संबंधित आपके सारे डाउट क्लियर हो जाएंगे और आपको VDO की सरकारी नौकरी पाने के लिए आसानी होगी।

देखें - Important विषय सूची

ग्राम विकास अधिकारी कौन और क्या होते हैं ( Gram Vikas Adhikari Kon Hote Hai )?

Gram vikas adhikari (VDO) जिन्हें हम ग्राम सेवक या पंचायत मंत्री भी कहते है, यह नाम बदलकर सरकार ने VDO कर दिया है। VDO का फुल फॉर्म ( VIllage Development Officer ) किया है जिसका हिंदी में मतलब ग्राम विकास अधिकारी होता है

ये भारत सरकार और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है। इन्ही के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय का बनया गया है, यही मंत्रालय उत्तरदायी होता है ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए तथा इसी मंत्रालय में ग्राम विकास अधिकारी का पद आता है

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) को ग्रामीण विभाग में सुधार करने के लिए नियुक्त किया जाता है, जो की बहुत बड़े जिम्मेदारी का काम होता है। सरकारी योजनाओं को गांव तक लाकर उसकी मदद से गांव में विकास करने का काम VDO करता है।

VDO की नियुक्ति लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा लेकर की जाती है और परीक्षा में पास होने के बाद इंटरव्यू में भी पास होने की आवश्यकता होती है।

हिंदी में Vikas Adhikari का अर्थ

आपके जानकारी के लिए बतादे की BDO और CDO ऐसे दो विभाग भी होते है, BDO का फुल फॉर्म Block Development Officer जिसका हिंदी में अर्थ होता है, खंड विकास अधिकारी और Chief Development Officer जिसका हिंदी में अर्थ जिला विकास अधिकारी होता है।

VDO, VDO, CDO का फुल फॉर्म और जानकारी आपको पता होना जरूरी है, क्योंकि इसके बारे में आपको VDO के इंटरव्यू में सवाल पूछा जा सकता है।

ग्राम विकास अधिकारी का काम क्या होता है ( gram vikas adhikari ka kaam kya hota hai ) ?

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का काम होता है, गांव के शिक्षा, स्वच्छता, कृषि, उद्योग, अन्य क्षेत्र में विकास करना। ग्राम सेवक का नाम ही ग्राम विकास अधिकारी कर दिया है लेकिन इसके काम वही है जो एक ग्राम सेवक के होते है। जैसे की , जो योजना सरकार गांव के लोगों के लिए बनाती है, उसे उसके योग्य हकदार तक पहुचाना

उदाहरण – बाल कल्याण और मातृत्व , किसानों के लिए खेती से जुड़ी सामग्री, आदि।

पुरे साल के वार्षिक बजट के अनुसार विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करना। जन्म, मृत्यु, विवाह और अन्य कार्य का रजिस्ट्रेशन करना। सामान्य ग्रामीण लोगों की समस्या को हल करना।

अगर सीधी बात कहे, तो ग्रामीण विकास के लिए जो कुछ निर्णय लिए जाएंगे उसकी लिखित जानकारी रखना और आपको बतादे की ग्राम विकास अधिकारी के अनुमति के बिना कोई भी कार्य शुरू नहीं किया जा सकता और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की महीने की सैलरी 5,000 से लेकर 20,000 तक होती है इसके अलावा 2000 तक ग्रेड पे भी निर्धारित किया गया है।

ग्रेड पे सैलरी आपके काम के सैलरी से अलग मिलती है, यह सैलरी सरकारी कर्मचारी को इसलिए मिलती है कि वह अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारी के ऊपर ध्यान दे रहे है, जिससे सरकारी कर्मचारी को प्रेरणा मिल सके।

Vdo Kaise bane   ग्राम विकास अधिकारी

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने? ( Gram Vikas Adhikari Kaise Bane ) ?

gram vikas adhikari (VDO) बनने के लिए कुछ योग्यता होनी आवश्यक है , VDO के लिए सबसे पहली योग्यता है 10वी और 12वी में 60% से अधिक गुण से उत्तीर्ण होना जरूरी है, दूसरी योग्यता है की कंप्यूटर कोर्स किया होना जरूरी है। यह योग्यता है तो आप VDO के परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते है।

साथी आपकी उम्र 18 से 40 साल अंदर होनी चाहिए, अगर आप की उम्र 18 साल से कम या 40 साल से अधिक है तो आपको VDO के पद के लिए मान्यता नहीं मिलेंगी और आप VDO के पद के लिए ऑनलाइन फॉर्म भी भर नहीं सकते।

अगर ऊपर बताए गए नियमों में आप फिट होते है, तो आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके ग्राम विकास अधिकारी बन सकते है।

  • राज्य लोक सेवा द्वारा हर साल VDO पद परीक्षा के फॉर्म निकलते है उन्हें भर कर आप VDO की परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते है, यह फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है और VDO परीक्षा का एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही मिलेगा।
  • अगर आप लिखित परीक्षा में नियमों के अनुसार पास हुए तो आपका इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • अगर आप VDO के इंटरव्यू में पास होते है, तो आपका फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा इसमें आप सफल हो गए तो आप VDO बन जाएंगे।

VDO ग्राम विकास अधिकारी बनने के बाद आपको 6 महीने के लिए ट्रेनिंग मिलेगी, जैसे की कैसे काम करना है, कर्मचारी कैसे हैंडल करने है और बाद में आप अपने काम में पूर्णतः शामिल हो जाएंगे।

ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा या चयन ( gram vikas adhikari exam or selection kaise hota hai )

ग्राम विकास अधिकारी की जो लिखित परीक्षा (written exam) होती है, वो 80 मार्क्स की होती है 90 मिनट का टाइम दिया जाता है और हिंदी व्याकरण, सामान्य ज्ञान , सामान्य बुद्धि परीक्षण से जुड़े सवाल पूछे जाते है।

लिखित परीक्षा पास होने के बाद आपका इंटरव्यू होगा जिसमे आपको आपका परिचय, VDO क्यों बनना चाहते है? कुछ सामान्य ज्ञान के , कुछ बेसिक कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

इंटरव्यू के बाद फिजिकल टेस्ट होती है, जिसमे आपको दौड़ना, लम्बी कूद(लॉन्ग जम्प), टहलना,साइकिलिंग जैसे कार्य खेल शामिल है।

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा का रिजल्ट एग्जाम होने के बाद 1 या 2 महीने के अंदर आता है जिसे आप gov के वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते है। लेकिन फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के रिजल्ट के लिए आपको इतना समय इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्राम विकास अधिकारी पाठ्यक्रम और तैयारी ( gram vikas adhikari syllabus aur tayari in hindi )

ग्राम विकास अधिकारी के एग्जाम के लिए आपको वही सिलेबस होता है जो आपको 10वी और 12वी की कक्षा में पढ़ाया गया है जैसे की इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण ,सामान्य ज्ञान, हिंदी लेखन/ व्याकरण, भारतीय संविधान, कंप्यूटर से संबंधित इसके आलावा बुद्धि परीक्षण के लिए कुछ ऐसे सवाल भी एग्जाम में पूछे जाते है जिन्हे आपको आपके विचार शक्ति का उपयोग करके देना होता है जिसे reasoning question कहते है।

ग्राम विकास अधिकारी की तैयारी करने के लिए आप मार्केट से ऊपर बताए गए सब्जेक्ट से संबंधित किताबें खरीद कर उसे पढ़े इसके अलावा आप इंटरनेट से भी नॉलेज ले सकते है और लिखित परीक्षा की तैयारी कर सकते है।

आपको लिखित परीक्षा के साथ ही अपने आपको इंटरव्यू के लिए भी तैयार करना है, इसलिए आप ऑनलाइन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) इंटरव्यू के question और answer sheet PDF भी पढ़े। और फिजिकल टेस्ट में पास होने लिए भी VDO फिजिकल टेस्ट नियम के अनुसार खुद को तैयार करें।

VDO इंटरव्यू पूछे जाने वाले सवाल ( VDO ke interview me puche jane wale sawal ) ?

अधिकतर इंटरव्यू पूछे जाने वाले प्रश्न होते है जिनका उत्तर आपके पास तैयार होते चाहिए या तैयार करने चाहिए। इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले सवाल और उत्तर इस तरह के होते हैं। जो कि आपके नौकरी हासिल करने में काफी मदद कर सकते हैं।

  • अपने बारे में कुछ बताइए ?
  • VDO का काम क्या होता है ?
  • VDO, CDO में क्या अंतर है ?
  • VDO बनने का मौका मिले तो आप किस तरह के बदलाव/ सुधारना करना चाहेंगे ?
  • VDO का फुल फॉर्म क्या है ?
  • ग्राम सेवक को VDO भी क्यों कहा जाता है ?
  • सरपंच और ग्राम सेवक में क्या अंतर है ?

इसके आलावा कंप्यूटर से जुड़े, इतिहास, आपके गांव से सम्बंधित सवाल ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के इंटरव्यू पूछे जाते है ?

FAQ

ग्राम विकास अधिकारी को क्या कहते है?

ग्राम विकास अधिकारी को VDO (Village Development Officer) और हिंदी मे इन्हे ग्राम विकास अधिकारी कहते है यह सरकार का योजनााओ को गाव के विकास के लिए अप्लाई करना तथा बनाना, लागु या बदलाव करवाने का काम करते है |

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

Gram Vikas Adhikari (VDO) ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए मिनियम योग्यता 12th (10 +2 ) पास वैसे किसी किसी राज्य में 12वीं के साथ-साथ कम्प्यूटर डिप्लोमा इन CCC भी अनिवार्य योग्यता होती है, एक ग्राम पंचायत अधिकारी का मुख्यतः काम गांवों के विकास कार्यों का होता है।

ग्राम विकास अधिकारी में इंटरव्यू होता है क्या?

ग्राम विकास अधिकारी को इंटरव्यू में लिखित परीक्षा (writtern exam), फिजिकल टेस्ट (Physical Fitness Test) और साक्षात्कार इंटरव्यू होता है।

ग्राम विकास अधिकारी का दूसरा नाम क्या है?

ग्राम विकास अधिकारी दूसरा नाम VDO, प्रधान सचिव या पंचायत का सेवक इन्हे क्षेत्रीय भाषा में भी कहा जाता है।

ग्राम विकास अधिकारी की सैलरी क्या होती है?

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के एक अधिकारी के रूप में इन्हे लगभग ₹5200 – ₹20200 रुपये की सैलरी प्राप्त करते है ।

ग्राम विकास अधिकारी का मतलब क्या है?

Village Development Officer का मतलब हिंदी मे ग्राम विकास अधिकारी होता है यह सरकार द्वारा के योजनायें जो गाव के हित में उसे लागु, ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करवाने का काम करते हैं एक VDO के दयारे में 2 से 3 गांव आते हैं |

सारांश :

ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) यह बहुत ही अच्छी सरकारी नौकरी है, जिसकी सैलरी 5000 से लेकर 20000 तक होती है और अगर आप ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी करने में इच्छा रखते है तो आप आज बताए गए जानकारी के अनुसार समझ सकते है की VOD क्या है? VDO कैसे बने? काम क्या होता है ? सिलेबस, योग्यता, इंटरव्यू में पूछे जाने वाले आवश्यक सवाल।

यह जानकारी पढ़के आपको ग्राम विकास अधिकारी बनने में जरूर मदद मिलेगी और कुछ सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है।

अवश्य देखें :-

Leave a Comment