आज के इस लेख में, आप 2023 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति ( Bharat Ka Sabse Amir Aadmi ) के बारे में जानेंगे। यदि आप भारत में रहते हैं, तो आप शायद जानते ही होंगे कि देश का सबसे धनी व्यक्ति कौन है।
जब हम भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले नाम दिमाग में मुकेश अंबानी का ही आता है। बहुत से लोग जानते हैं कि यह उपाधि मुकेश अंबानी के पास है।
हालाँकि, देश में और भी कई धनी आदमी हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते होंगे। हाल ही में भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की गई है।
india ka sabse amir aadmi बनने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।
आप सोच रहे होंगे कि सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची कैसे तैयार की किये जाते होंगे । मै आपको बताना चाहता हूँ कि प्रसिद्ध प्रकाशन फोर्ब्स ने भारत में वर्ष 2022 के लिए 10 india ka sabse amir aadmi की सूची प्रकाशित की है। इसमें में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं।
फोर्ब्स के अनुसार, तीन सबसे धनी भारतीयों की संयुक्त संपत्ति में 100 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है। फोर्ब्स अपनी वेबसाइट पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों, सबसे अमीर एथलीटों और विभिन्न देशों के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची भी होता है। अब आइए जानते है कि 2023 में भारत का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है।
देखें - Important विषय सूची
भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की शीर्ष 10 सूची ( Top Richest Person of India[List] )
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी इस सूची में पहले स्थान पर हैं। आप नीचे शीर्ष 10 व्यक्तियों की पूरी सूची पा सकते हैं।
स्थान (Rank) | नाम (Name) | कंपनी (Company Name) |
# 1 | मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) | रिलायंस इंडस्ट्रीज |
# 2 | गौतम अडानी (Gautam Adani) | अडानी ग्रुप |
# 3 | शिव नाडार (Shiv Nadar) | एचसीएल टेक्नोलॉजीज |
# 4 | राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) | डी मार्ट |
# 5 | हिंदुजा ब्रदर्स (Hinduja Group) | हिंदुजा ग्रुप |
# 6 | साइरस एस पूनावाला (Cyrus S. Poonawalla) | सीरम इंस्टिट्यूट |
# 7 | पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) | शापूरजी पालोनजी समूह |
# 8 | उदय कोटक (Uday Kotak) | कोटक महिंद्रा बैंक |
# 9 | गोदरेज फॅमिली (Godrej family) | गोदरेज ग्रुप |
# 10 | लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) | आर्सेलर मित्तल |
india ka sabse amir aadami kaun hai
1 मुकेश अंबानी :
इस लिस्ट में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी हैं, जिन्हें भारत के सबसे Amir Aadmi के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म 19 अप्रैल, 1957 को यमन के अदन शहर में हुआ था। उनके पिता, धीरूभाई अंबानी, गुजरात से थे और उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी।
भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Reliance Jio, Reliance Industries का एक हिस्सा है। रिलायंस के अलावा, मुकेश अंबानी रिलायंस मोबाइल, रिलायंस रिटेल और रिलायंस पेट्रोलियम सहित कई अन्य व्यवसायों में शामिल हैं।
2 गौतम अडानी :
गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर Aadmi हैं। वह एक प्रसिद्ध उद्योगपति और व्यवसायी हैं। गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद में हुआ था। अदानी समूह भारत में एक प्रसिद्ध व्यापारिक समूह है, और गौतम अदानी इसके अध्यक्ष हैं।
अदानी समूह कोयला व्यापार और खनन, तेल और गैस की खोज, बिजली उत्पादन, बंदरगाहों, बहु-मॉडल रसद और गैस वितरण में शामिल है। वह गुजरात राज्य से हैं।
3 शिव नादर :
शिव नादर भारत के तीसरे india ka sabse amir aadmi हैं। वह एक प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी HCL Technologies के मालिक हैं। एचसीएल की स्थापना 1970 में हुई थी। शिव नादर को मैगस के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 14 जुलाई, 1945 को तमिलनाडु के तिरुचेंदूर में हुआ था। शिव नादर को 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
4 राधाकिशन दमानी :
राधाकिशन दमानी भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। वह रिटेल कंपनी डी-मार्ट के संस्थापक हैं। राधाकिशन दमानी का जन्म 1954 में बीकानेर के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। फरवरी 2020 तक वह भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन कंपनी के शेयरों में गिरावट के कारण वह रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं।
5 हिंदुजा समूह :
हिंदुजा समूह सूची में पांचवें स्थान पर है। कंपनी की स्थापना 1914 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने मुंबई, महाराष्ट्र शहर में की थी। श्रीचंद हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा समूह के मालिक हैं।
हिंदुजा समूह अशोक लेलैंड और इंडसइंड बैंक सहित ग्यारह कंपनियों का मालिक है। समूह की कंपनियों में 40,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का मुख्यालय लंदन में है।
6 साइरस एस पूनावाला :
साइरस एस पूनावाला सूची में छठे स्थान पर हैं। उन्हें भारत का वैक्सीन किंग भी कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि COVID-19 महामारी से निपटने के लिए जिन दो टीकों को मंजूरी दी गई है, उनमें से एक COVAXIN है, जिसे उनकी कंपनी भारत बायोटेक ने विकसित किया है
वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं, और उनकी कंपनी द्वारा उत्पादित टीकों को दुनिया भर के 165 देशों में निर्यात किया जाता है।
7 पालनजी मिस्त्री :
पालनजी मिस्त्री सूची में सातवें स्थान पर हैं। वह शापुरजी पालनजी समूह के अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 1929 में मालाबार हिल, दक्षिण मुंबई, भारत में हुआ था। वह भारतीय मूल के हैं लेकिन आयरलैंड के निवासी हैं और आयरलैंड के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका निर्माण व्यवसाय पूरे भारत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में फैला हुआ है।
8 उदय कोटक
उदय कोटक का इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। वह कोटक महिंद्रा बैंक के मालिक हैं और भारत के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनका जन्म 15 मार्च 1959 को हुआ था और उनका परिवार मूल रूप से पाकिस्तान से ताल्लुक रखते थे, लेकिन विभाजन के बाद भारत आ गये ।
1986 में आनंद महिंद्रा की मदद से उन्होंने आनंद महिंद्रा को क्रेडिट देते हुए कोटक महिंद्रा नाम की एक वित्तीय कंपनी शुरू की। आज भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध हैं।
9 गोदरेज परिवार
गोदरेज परिवार इस सूची में नौवें स्थान पर है। वे प्रसिद्ध भारतीय कंपनी गोदरेज के मालिक हैं। कंपनी की स्थापना लगभग 120 साल पहले हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
इसके अलावा, गोदरेज कंपनी रियल एस्टेट, फर्नीचर, रसायन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे व्यवसायों में शामिल है।
10 लक्ष्मी मित्तल
लक्ष्मी मित्तल इस सूची में दसवें स्थान पर हैं। उनका जन्म 15 जून 1950 को राजस्थान के चूरू में हुआ था। 2018 में लक्ष्मी मित्तल भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।
अभी वह दसवें स्थान पर हैं। लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी के मालिक हैं। वह इस कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य करता है। इनको 2008 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका था।
मुकेश अंबानी के बेटे का नाम क्या है?
मुकेश अंबानी के दो बेटे हैं। उनके बड़े पुत्र का नाम आकाश अंबानी है और उनके छोटे पुत्र का नाम अनंत अंबानी है।
मुकेश अंबानी की बेटी का नाम क्या है?
ईशा मुकेश अंबानी हैं मुकेश अंबानी की बेटी। वे जिओ और रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल के सदस्य हैं। ईशा ने येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातकीय पूरा किया है। और उन्होंने श्री आनंद पीरामल, पीरामल ग्रुप के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर के साथ विवाह किया है।
मुकेश अंबानी की पत्नी का नाम क्या है?
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं। नीता अंबानी अधिकांशतः सामाजिक कार्यों के संबंध में चर्चाओं में जानी जाती हैं। नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना अपने संचालन में की है।
एशिया का सबसे अमीर आदमी का नाम क्या है?
वर्तमान में, एशिया के सबसे अमीर आदमी का नाम मुकेश अंबानी है।
भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी का नाम क्या है?
भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी का नाम गौतम अडानी है।
भारत के तीसरे सबसे अमीर आदमी का नाम क्या है?
भारत के तीसरे सबसे अमीर आदमी का नाम लक्ष्मी मित्तल है।
नमस्कार ! हिंदी ई-गाइड ब्लॉग पर आप शिक्षा, इंटरनेट, टेक्नोलॉजी, क्या और कैसे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारीयाँ जानने और सीख के लिए है, उम्मीद करता हूँ आप कम शब्दों में सरलता से समझ पाएंगे । …