ONDC क्या है? ONDC के जुड़ी पूरी जानकारी

4.5/5 - (2 votes)

अभी के समय में लोग इंटरनेट के जरिए घर बैठे ही शॉपिंग करना पसंद करते हैं। लोगों के लिए कई सारे ई-कॉमर्स वेबसाइट मौजूद है जिसके चलते वह अपने घर पर ही अपने जरूरत के सामानों को मंगा लेते हैं।

अमेजॉन फ्लिपकार्ट मीशो, जोमैटो और स्विग्गी जैसे कई सारे ई-कॉमर्स वेबसाइट अभी चल रहे हैं।

मौजूद समय में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स मार्केट में राज कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इन्हें चुनौती देने के लिए हमारी केंद्र सरकार ने ठान लिया है।

सरकार हमारे बीच ONDC लेकर आ रही है। ऐसे में अगर आप ONDC क्या है और Ondc in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

इस लेख में हमने ondc ka full form और इससे जुड़ी सारी बातों को विस्तार से बताया है। तो आप भी ONDC in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें।

ONDC ka full form क्या होता है?

ONDC ka full form
ondc ka full form

सबसे पहले हमें यह जानना चाहिए की ONDC ka full form क्या होता है? मैं आपको बता दूं कि ओएनडीसी का फुल फॉर्म open network for digital commerce होता है। वहीँ ONDC in Hindi का बात किया जाये तो ओएनडीसी का फुल फॉर्म ओपन नेटवर्क फाॅर डिजिटल काॅमर्स होता है।

ONDC क्या है?

ondc kya hai
ondc kya hai

केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं अतिरिक्त व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा एक पहल किया गया है। यह एक प्रकार का ओपन एप्लीकेशन होने वाला है जहां से इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क के जरिए सभी प्रकार के वस्तुओं एवं सेवाओं का लेनदेन कर सकते हैं।

सीधी बात में कहा जाए तो ONDC एक एप्लीकेशन होने वाला है जहां भारत के मौजूद सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट का एक्सेस मिलता है। इसी के इस्तेमाल करके आप अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विग्गी और जेप्टो आदि जैसे सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट का लाभ उठा सकते हैं। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन रिटेन विक्रेता भी कर सकते हैं।

ONDC कैसे काम करता है?

आपको बता दे की ONDC ओपन सोर्स नेटवर्क है। इस इनबिल्ट एप्लीकेशन के जरिए आप सभी तरह के ग्रॉसरी, फूड ऑर्डर, डिलीवरी, होटल बुकिंग यात्रा आदि जैसे सभी चीजों का इस्तेमाल एक साथ ही कर सकते हैं।

साथ ही साथ यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर छोटी और स्थानीय व्यापारों को मदद कर सकता है।

इस एप्लीकेशन पर भी यूपीआई के द्वारा ही भुगतान किया जाएगा। ONDC मैं 20 से ज्यादा सरकार और प्राइवेट आर्गेनाइजेशन ने 2.55 बिलियन का इन्वेस्टमेंट किया है।

भारत सरकार द्वारा यह ई-कॉमर्स के क्षेत्र में हो रहे समस्याओं को दूर करने के लिए लाया जा रहा है।

ONDC के फायदे

ONDC के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, यह सभी ई-कॉमर्स ऑपरेटर को एक समान अवसर प्रदान करेगा, जिससे छोटे व्यापारी भी डिजिटल बाजार में पहुंच पाएंगे।

ONDC पर आप जो भी चीज खोजना चाहते हैं उसकी कीमत कंपेयर करके बताएगा, यानी कि अगर आप कोई साथ लेना चाहते हैं जो फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर मौजूद है तो यह सभी को एक साथ दिखाएगा जिससे आप कम दाम वाला वस्तु खरीद सकेंगे।

इस पर छोटे-छोटे व्यवसायों को भी जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है। ONDC के मदद से आप सारे ई-कॉमर्स के तुलना में सबसे सस्ता और अच्छा सामान खरीद सकते हैं।

ONDC से सम्बंधित चुनौतियां।

केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही ONDC के सामने कई सारे चुनौतियां भी आ सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा चुनौति है कि क्या इस प्लेटफार्म पर बड़े-बड़े कंपनी या ब्रांड आएंगे? ONDC एक प्रकार का मॉल के समान है, लेकिन वही मॉल ज्यादा चलता है जिसमें काफी अच्छे-अच्छे ब्रांड मौजूद होते हैं।

ONDC के द्वारा लोग अच्छे और सस्ते सामान खरीद सकते हैं, इस कारण बड़े-बड़े ब्रांड को ONDC पर आना थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

इसके अलावा ONDC के सामने एक और चुनौती है जिसका समाधान भी केंद्र सरकार को निकालना चाहिए। मौजूद स्थिति के हिसाब से हमें 10 मिनट में कोई भी खाना या ऑर्डर चाहिए होता है, हमें जो कुछ भी चाहिए चाहे पकका हो या कच्चा 10 से 15 मिनट में हमारे घर पर डिलीवरी हो जाता है।

ऐसे में इन सब चीजों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। साथ ही अगर किसी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके हम कोई प्रोडक्ट मांगते हैं और उसमें खराबी निकल आती है तो हमें कांटेक्ट करने में परेशानी भी हो सकती है क्योंकि सेलर साइड अलग है और बार साइड अलग है। इन सब चीजों पर को पूर्ण ध्यान देना होगा।

ONDC क्या है?

ओएनडी की वेबसाइट क्या है – ondc ka website kya hai

हिन्दी में वेबसाइट https://ondc.org/hi/ और इंग्लिश में वेबसाइट https://ondc.org/

FAQ:

ONDC का फुल फॉर्म क्या होता है?

ONDC का फुल फॉर्म open network for digital commerce होता है।

ONDC को किसने बनाया है?

ONDC को भारत सरकार द्वारा बनाया गया है।

ONDC को कब लॉन्च किया गया था?

ONDC को 31 दिसंबर 2022 को लॉन्च किया गया था।

ओएनडीसी सरकारी है या निजी ?

क्या ONDC पूरे भारत में सेवाएं deta है?

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको ONDC क्या है? ONDC के जुड़ी पूरी जानकारी। केंद्र सरकार द्वारा एक ऐसा पहल किया जा रहा है जिसके तहत ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हमें कई सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

केंद्र सरकार एक ऐसा सुविधा ला रहा है जिसके जरिए हम एक स्थान से ही सारे ई-कॉमर्स वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी Ondc in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को पूरा ध्यान से पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि यह लेखक को पसंद आया होगा। धन्यवाद।

Leave a Comment